याद
याद
सौंफ कट चुकी है
मगर उसकी ख़ुशबू नहीं
डंठलों में भी उतनी ही ख़ुशबू है
जो अभी कुछ दिन और रहेगी हवाओं में
तुम्हारे चले जाने पर भी
तुम्हारी याद की ही तरह
यह तपेगी
जलेगी
ढह पड़ेगी
— विजय राही
किताब प्राप्ति के लिए लिंक पर क्लिक करें-
https://amzn.in/d/0eOCElNN
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें